FeaturedJamshedpurJharkhand

पुण्यतिथि पर याद किये गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सीतारामडेरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन।

जमशेदपुर । देश के नायक, आजादी के दीवाने, जल, जंगल और जमीन के रक्षक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सीतारामडेरा मुंडा समाज मे स्थित बिरसा मन्दिर में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया गया।

कार्यक्रम भाजपा एसटी मोर्चा के नेतृत्व में सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष पवन सोलंकी की अगुआई में सम्प्पन हुआ। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन अग्रवाल, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री रमेश नाग, अमर शर्मा, पवन सोलंकी, उमेश साव, संतोष सेठ, खोखन पायरा, रवि भुइयां, सुधीर तिवारी, मुकेश कुमार, पप्पू पॉल, सोमनाथ समेत मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button