FeaturedJamshedpurJharkhand

सिख समाज के आग्रह पर सैनी की पुत्र बधू अपने जेठ पर से केश उठाने को राजी

जमशेदपुर। सिख समाज के प्रतिनिधिझारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह मांगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह हरविंदर सिंह मंटू जागीर सिंह गुरदीप सिंह पप्पू गुरदेव सिंह राजा अजीत गंभीर संतोख सिंह संधू परविंदर सिंह सोहल आदि के अनुरोध पर सरदार त्रिलोक सिंह सैनी की पुत्रवधू निशा द्वारा अपने जेठ परमजीत सिंह एवं हरजीत सिंह पर किए गए केस उठाने के लिए राजी हुए हैं इसी के आलोक में डेढ़ वर्ष से बंद परमजीत सिंह सैनी जेल से रिहा हुए हैं ज्ञातव्य है कि 2021 में प्रीत पाल सिंह अपनी पुत्री के साथ जुगसलाई रेलवे फाटक में आत्महत्या कर लिए थे एवं अपने सुसाइड नोट में अपने दोनों भाई परमजीत सिंह अब हरजीत सिंह के परिवार को दोषी बताया था जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पुत्र और पुत्रवधू को जेल भेज दिया था सरदार शैलेंद्र सिंह ने समाज की बात मान लिए जाने पर त्रिलोक सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है एवं उन्हें साधुवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button