FeaturedJamshedpurJharkhand

पार्टी और संगठन को मजबूती के साथ ही सशक्त बनाना है ;गीता कोड़ा

चाईबासा : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय “संवाद” कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन रांची के लालगुटवा बैंक्विट सभागार में आयोजित की गई। “संवाद” सम्मेलन में सिंहभूम की सांसद सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने अपने स्वागतीय संबोधन में कहा कि सभी प्रमंडल स्तर पर संवाद स्थापित करने का एक ही उद्देश्य है। पार्टी और संगठन को मजबूती के साथ ही सशक्त बनाना। इसके लिए हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इस दिशा में काम आरम्भ हो गया है। आने वाले दिनों में हमें इसका परिणाम देखने को अवश्य मिलेगा।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, डॉ. रामेश्वर उरांव के अलावा पार्टी के प्रमंडलीय विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित कई गणमान्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button