ChaibasaFeaturedFestivalJharkhand

गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडप में माॅ लक्खी की पूजा अर्चना की गई

संगीता पाण्डेय
चाईबासा। गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडप में माॅ लक्खी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कल्याण नगर के दुर्गा मंडप, विवेक नगर दुर्गा मंडप, कैलाश नगर दुर्गा मंडप, प्रीपेड कॉलोनी दुर्गा मंडप, रामनगर दुर्गा मंडप, हिरजीहाटिंग दुर्गा मंडप तथा नुईया गांव स्थित रुंगटा कॉलोनी दुर्गा मंडप में मां लक्खी
की पूजा अर्चना की गई। पूजोत्सव के अवसर पर पुजारी गौतम पाठक ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। इस दिन खासतौर पर रात को चावल की खीर बनाकर चंद्रमा के नीचे रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अमृतवर्षा होती है। इसलिए चंद्रमा के नीचे रखी खीर खाने से कई प्रकार की परेशानियाें व राेगाें से मुक्ति मिलती है। इस दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर उनको आमंत्रित करते हैं। ताकि उनके यहां सालभर धन, वैभव की कोई कमी न हाे। बंगाली समुदाय इस पर्व काे लक्खी पूजा के रूप में मनाते है।पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वही नानक नगर स्थित नव युवक संघ द्वारा मां लक्ष्मी की पूजा कर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button