FeaturedJamshedpurJharkhand

पाँचवाॅ दिन पदयात्रा में शामिल होने सात स्थानों से निकले कांग्रेसजन

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी गौरव यात्रा के तहत 75 किलोमीटर पदयात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में शनिवार को 47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र एवं पोटका वि स (अंश) क्षेत्र में 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से सात स्थानों से कांग्रेस नेताओं के अगुवाई में पदयात्रा शुभारंभ हुआ।
जुगसलाई फाटक चौक से बाटा चौक- गुरुद्वारा- कुवँर सिंह चौक होते हुए टाटानगर स्टेशन चौक तक मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने उपस्थित हो कर पदयात्रा को शुभारंभ कराया। पदयात्रा का नेतृत्व प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में संजय यादव, ज्योतिष यादव, मौलाना अंसार खान, चरणपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा, संदीप सिंह, राजकिशोर प्रसाद, उपेन्द्र तिवारी, दुर्गा प्रसाद, रंजीत सिंह, विनोद रजक प्रखण्ड अध्यक्ष टेल्को, राहुल गोस्वामी, शमीम गद्दी, आमिर गद्दी, एनएसयूआई सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कालीमंदिर हरहगुट्टू से बागबेडा काॅलोनी, डी बी चौक, गांधीनगर, रेलवे काॅलोनी, लालबिल्डिंग, ट्राफिक काॅलोनी से टाटानगर स्टेशन चौक तक पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने शुभारंभ कराया।

जिसमें संयोजक संजय झा संत, आयोजक विपिन ठाकुर अध्यक्ष बागबेड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी जोनल कोऑडिनेटर, आनन्द बिहारी दुबे, अखिलेश सिंह यादव, ऊषा सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता में पी एन पाण्डेय, नागेंद्र सिंह, हरिमोहन झा, केदार ठाकुर, उदय नारायण मिश्रा, संजय झा उपाध्यक्ष, सविता राय, अनिल सिंह, कांग्रेसजन शामिल हुए।
सुन्दरनगर अम्बेडकर चौक से हलुदबनी, परसुडीह, टाटानगर स्टेशन चौक तक संयोजक टिक्की मुखी, आयोजक आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण, राजा कालिंदी अध्यक्ष सुन्दरनगर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी ने खासमहल चौक पहुंचकर बढ़ाया।
गोविन्दपुर हाट बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए चांदनी चौक पर सभा हुआ। संयोजक डाॅ परितोष सिंह, आयोजक नरेश गौरा अध्यक्ष गोविन्दपुर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी एवं वरीय नेता प्रदेश प्रतिनिधि सुभाष उपाध्याय, टिमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव, वरिष्ठ नेता राज किशोर यादव, देवशरण सिंह, चंदन पांडेय आदि शामिल हुए।
पटमदा प्रखण्ड में संयोजक रूहुल जमील अहमद कांग्रेस नेता एवं रंजीत राम प्रदेश संयोजक एस सी विभाग सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। बोडाम संयोजक इंतिखाब वास्ती कांग्रेस नेता, आयोजक बलराम महतो प्रखण्ड अध्यक्ष, किशन लाल महतो महामंत्री सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
गौरव यात्रा के तहत पदयात्रा कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य एवं संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर गौरव यात्रा में जमकर स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस बाल गंगाधर तिलक शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सहदेव मौलाना अबुल कलाम भगवान बिरसा मुंडा बाबा तिलका मांझी सिद्धू कानू चांद भैरव पंडित जवाहरलाल नेहरू लाल बहादुर शास्त्री सरदार बल्लभ भाई पटेल का नारा गरिमा पूर्ण तरीके से लगाया जगह जगह पदयात्रा कार्यक्रम में रुक कर चौक चौराहों पर कांग्रेसी नेताओं ने छोटे छोटे रूप में नुक्कड़ सभा भी आयोजित किया।

Related Articles

Back to top button