FeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

झारखंड का अगला विधेयक होगा जारी…

*झारखंड का अगला विधेयक होगा जारी*
*पाकिस्तान को झारखंड में मिलाने की तैयारी*
(नियोजन, 1932, समेद की अपार सफलता के बाद)

*विद्यार्थियों को सुनाया जाएगा मन की बात*
भारतवासी किसे सुनाए आखिर महंगाई की बात।

*भारत का विकास अब पकड़ा थोड़ा रफ्तार*
विपरीत परिस्थितियों में मेहनत की है सरकार।

*दिल्ली में भूकंप का मामूली झटका*
76 साल तक आतंकी पालने का पाक पे फूटा मटका।

*विद्यार्थियों को पटना में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा*
भारत में आतंकी मुद्दे पर पाक को यूएनओ में घसीटा।

*चाचा भी करेंगे भारत जोड़ो का मंगल यात्रा*
बिहार बर्बाद करने के बाद अब दिल्ली का जत्रा।

*राजस्थान चुनाव को लेकर आप पार्टी की तैयारी*
गुजरात की तरह यहां भी 200 सीट जीतने की खुमारी।

*उत्तर भारत में शीत लहरी का प्रकोप जारी*
टीम इंडिया श्रीलंका से T20 में बुरी तरह हारी।

*यूक्रेन में अमेरीका कारण बुरी तरह फंसा रूस*
दिल्ली महिलाओं के लिए रात्रि में नहीं है महफूज।

*कुमार संजय संग हास्य व्यंग*

Related Articles

Back to top button