ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

पश्चिमी सिंहभूम के दौरे पर अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा


चाईबासा: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा चाईबासा दौरे पर पहुंची हुई है। आज सुबह 10:00 बजे से वह चाईबासा शहर में स्थित विभिन्न जनजातीय छात्रावासों का निरीक्षण कर रही हैं। सबसे पहले वह अनुसूचित जनजातीय कन्या छात्रावास पहुंची। वहां उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और छात्रों से बातचीत की। इसके बाद महिला कॉलेज चाईबासा में आदिवासी छात्रावास का मुआयना किया। छात्राओं से बात की। मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टाटा कॉलेज छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावासों के निरीक्षण के बाद वह चाईबासा परिसदन में जिले के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button