FeaturedJamshedpurJharkhand

मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा योजना का किया निरीक्षण

जमशेदपुर। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी सीमा कुमारी द्वारा प्रखंड अन्तर्गत दक्षिण बदिया पंचायत में क्रियान्वयन मनरेगा योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक को संख्त निर्देश दी गई कि मनरेगा अधिनियम का पालन करते हुए सभी कार्य ससमय पूरा करेगें। निरीक्षण के दौरान बीडीओ द्वारा मेढ़बन्दीकरण, दीदी बाड़ी आदि योजना का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कार्य स्थल में मजदूरों को कार्य करते देख काफी प्रसन्न्ता जाहिर की गई

और कार्य स्थल में ही मजदूरों का मास्टर रॉल, शेड, जल, दवाई आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मजदूरों से बात भी किया गया और उनकी समस्या से अवगत हुई तथा मजदूरी भुगतान ससमय हो रही है कि नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित ग्राम रोजगार सेवक से पंचायत में मनरेगा अंतर्गत प्रत्येक गांव में 5-5 योजना, मानव दिवस सृजन करना आदि के बारे में विस्तार रूप से जानकारी प्राप्त की गई और योजनाओं को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही मजदुरों का आधार सिडींग का के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में टेटा बदिया विद्यालय पहुंची जहां बच्चों द्वारा प्रार्थना किया जा रहा था उसके शामिल हुई और बच्चों के संग व्यायाम किया गया। और इसकी गुणवक्ता के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गइ।

Related Articles

Back to top button