FeaturedJamshedpurJharkhand

याद की गयी चार साहिबजादों की शहीदी

शहीदी सप्ताह में उत्सव कार्यक्रम न करे सिख: निशान सिंह

जमशेदपुर । सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के लाडले चारों साहिबजादों की शहीदी सप्ताह पर गुरु नानक मध्य विद्यालय, साकची में उन्हें याद कर पुष्पपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।
गुरुवार को गुरु नानक मध्य विद्यालय के छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति के रूप में साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटी उम्र में ही चारों

साहिबजादों ने इतिहास रच दिया। इस अवसर पर उन्होंने सिख कौम को सन्देश देते हुए कहा कि कोई भी सिख शहीदी सप्ताह के दौरान किसी भी तरह का उत्सव कार्यक्रम आयोजित न करे और उत्सवरूपी किसी कार्यक्रम में शामिल भी न हों। इस अवसर पर सरदार मनमोहन सिंह, सचिव, मॉर्डन इंग्लिश स्कूल, सरदार परमजीत सिंह काले ने भी गुरु इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा गुरु नानक उच्च विद्यालय के सचिव सरदार सुखविंदर सिंह निक्कू ने भी बच्चों को इतिहास और वीर गाथा को बच्चों संग साझा किया। साकची गुरुद्वारा कमिटी के कोषाअध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी, मध्य विद्यालय के सचिव सरदार अजायब सिंह बरीयार, वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह सत्ते, सह-सचिव सरदार बलबीर सिंह, उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह जस्से, उप वरिष्ठ सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरदार संतोख सिंह और विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल होकर चारों साहिबजादों की शहीदी गाथा के मार्मिक पक्ष को जाना।

Related Articles

Back to top button