FeaturedJamshedpurJharkhandNational

रांची में भाजपा के सचिवालय घेराव में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई कार्यकर्ता हुए घायल, सांसदों के संग पुलिस ने गुंजन यादव को किया गिरफ्तार, बाद में छोड़ा।

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से मंगलवार को आयोजित सचिवालय महाघेराव में पूरे प्रदेश से लाखों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रांची के प्रभात तारा मैदान से पैदल मार्च करते हुए पार्टी के वरीय नेताओं के संग कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस को कार्यकर्ताओं के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन एवं लाठीचार्ज की गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सचिवालय के सभी बैरिकेडिंग को पार करते हुए अंतिम बैरिकेडिंग सचिवालय गोलचक्कर तक पहुँच गए। जहां उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जगरनाथ थाने में करीब दो घंटे तक उन्हें गिरफ्तार कर रखा गया। जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्हें पीआर बॉन्ड भरने के बाद छोड़ा गया। गिरफ्तार होने वाले में एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ, चतरा के सांसद सुनील सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, गोड्डा विधायक अमित मंडल, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, भाजयुमो कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी व अन्य शामिल थे। इससे पहले, पुलिस प्रशासन द्वारा बरसाई गयी लाठीचार्ज में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटे आयीं है।

Related Articles

Back to top button