FeaturedJamshedpur

पल्स पोलियो को लेकर रोटरी क्लब ईस्ट चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एबीएम कॉलेज एवं टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों ने भाग लिया और गोलमुरी क्षेत्र में पदयात्रा कर लोगों को 0 से 5 वर्षों तक के बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप दिलवाने हेतु प्रेरित किया। पदयात्रा का शुभारंभ एबीएम कॉलेज से हुआ। वहां से टिनप्लेट चौक, गोलमुरी बाजार, न्यू केबल टाउन, नामदा बस्ती, रामदेव बगान, दस नंबर बस्ती, न्यू टाटा लाइन आदि क्षेत्र में पदयात्रा कर जागरूकता अभियान चलाया गया।
पदयात्रा कार्यक्रम में रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर संगीता झा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनूप गुप्ता, प्रेमा गोगना, बीके कोहली, अध्यक्ष बलमिंदर सिंह, सचिव पुनीत कांवटिया, कोल्हान यूनिवर्सिटी के ब्रांच कोऑर्डिनेटर सह एबीएम कॉलेज रोटरेक्ट क्लब कोऑर्डिनेटर डा. आर के चौधरी, आभा सिंह, वीणा मित्रा, मदन बिहारी, डीसी डे, रामसेवक दुबे के अलावे काफी संख्या में रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button