FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर;बारीडीह बस्ती में काली मंदिर तोड़े जाने के आरोप में पिता पुत्र पर कार्यवाही।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती के बागुन नगर, डी ब्लॉक में स्थित काली मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में भाजपा बारीडीह मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल के सदस्यों द्वारा सिदगोड़ा थाना के सहयोग से 2 आरोपी पर कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि बागुन नगर स्थित काली मंदिर को आरोपियों के परिवार के महिला सदस्य द्वारा बनाया गया था, जिसे सार्वजनिक घोषित किया गया था। किंतु महिला के देहांत के उपरांत उसके छोटे बेटे ने ईसाई समुदाय की लड़की से विवाह करके ईसाई धर्म को अपना लिया। पिछले 2 दिन से मंदिर को बंद रखा गया और रात को टाटा मणिपाल यूनिवर्सिटी के चल रहे काम की आवाज़ की आड़ लेकर इसे तोड़ दिया गया। जिसकी भनक स्थानीय निवासी राहुल झा को लगी और वे लोग सूचना भाजपा युवा मोर्चा बारीडीह मंडल के उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला को दी गई अंकित शुक्ला ने मामले की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता को मामले की जानकारी दी,जिसके बाद कंचन दत्ता ने बारीडीह मण्डल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर को खबर दी। जिसके उपरांत वे लोग अपने सदस्यों के साथ सिदगोड़ा थाना को सूचित करते हुए उक्त स्थान पर पहुँचे और मंदिर तोड़ने और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप को लेकर पिता पुत्र को थाना ले जाया गया, जहाँ उनपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस पूरी कार्यवाही के दौरान भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बारीडीह भाजयुमो अध्यक्ष कंचन दत्ता, बारीडीह भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला, भाजपा जिला की सेल प्रभारी मनोज तिवारी जी, बारीडीह भाजयुमो मण्डल के कार्यालय प्रभारी रोहित कुमार वर्मा,बजरंग दल के प्रवीण सिंह मौर्य बारीडीह नगर मंत्री विक्की झा माही कुमार साकेत भारद्वाज सतीश कुमार विशाल सिंह एवं बस्ती वासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button