नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस इनक्यूस्ट 2022 का आयोजन

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अंतरास्ट्रीय कॉन्फ्रेंस इंक्यूस्ट 2022 का आयोज़न बहु-विषयक दृष्टिकोण के साथ उच्च शिक्षा में सुधार के लिए किया गया। इस कांफ़्रेंस का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा निति 2020 के तहत इसे समझने के लिए किया गया। यह इस कॉन्फ्रेंस का पहला दिन था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. इस्माइल मोहम्मद ज़ैन (पूर्व लेक्चरार, इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन, मलेशिया, डायरेक्टर ऑफ़ डायनामिक ग्लोबल विज़न,मलेशिया) अपनी पत्नी ची हिंडोन बिनती इस्माइल संग उपस्थित रहें।सर्व प्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत विश्वविद्यालय के प्रांगण में झारखंड की पारंपरिक निर्त्य द्वारा किया गया। इस निर्त्य की प्रस्तुति विश्विद्यालय के शिक्षा विभाग के छात्राओं द्वारा दी गई थी। तत्पश्चात इस अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को विश्वविद्यालय के प्रेक्छाग्रह में सम्मान के साथ ले जाया गया।जहाँ सर्वप्रथम इस कार्यक्रम इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. इस्माइल मोहम्मद ज़ैन एवं विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्विद्यालय के उपकुलपति डॉ. गंगाधर पांडा,माननीय अतिथी डॉ. नीरज कुमार, अतिथि नरेंद्र कुमार मिश्रा,विश्विद्यालय के उपकुलपति डॉ. डी. के.महापात्रा प्रति उपकुलपति प्रोफेसर डॉ. आचार्य ऋषि रंजन,रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह द्वारा दिप प्रजवलित करके किया गया।
इसके बाद विश्विद्यालय के उपकुलपति डॉ. डी.के महापात्रा ने इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सफ़र के बारे में ज़िक्र किया और बताया कि कैसे नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एक विश्विद्यालय के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने अपने सम्बोधन में नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में सन्चालित की जा रही विषयों के बारे में भी बताया। इसके बाद विश्विद्यालय के डीन रिसर्च डॉ. ज्योति प्रकाश स्वैन ने इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने नेताजी सुभाष विश्विद्यालय के तमाम विभाग में चल रहें रिसर्च के बारे में बताया एवं नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखें और कहा कि विद्यार्थियों के लिए किया गया यह बदलाव बहुत ही सराहनीय है।
इसके बाद कोल्हान विश्विद्यालय के उपकुलपति डॉ. गंगाधर पांडा ने इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया और उन्होंने अपनी सम्बोधन की शुरुआत संस्कृति श्लोक से की। उन्होंने अपने सम्बोधन में जीवन काल एवं पुराने ज़माने शिक्षा पद्धति पर अपने विचार रखें और नई शिक्षा नीति 2020 को एक ऐतिहासिक बदलाव बताया।अब सभी संबोधनों के बाद समय हुआ था इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि डॉ. इस्माइल मोहम्मद ज़ैन के प्रेसेंटेशन का। मंच संचालिका डॉ इशिता घोष जी ने मुख्य अतिथि डॉ. इस्माइल ज़ैन को मंच सौप दिया।
डॉ. इस्माइल ज़ैन ने बहुत ही रोचक तरीक़े से अपने प्रेजेंटेशन के ज़रिए अपने विचार अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस इंक्यूस्ट 2022 में रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत भी की एवं उन्हें करियर में आगे क्या करना है इस बारे में भी पूछा और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने वुका वर्ल्ड को समझाया एवं आजकल के टेक्नोलॉजी में हो रहें बदलाव के हर पहलू पर बात की। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 पर अपनी बात रखी। बहु-विषयक दृष्टिकोण के साथ उच्च शिक्षा में सुधार के बारे बताया कि यह सुधार भारत में क्रांतिकारी बदलाव है जहाँ एक विज्ञान पढ़ने वाला विद्यार्थि भी अर्थशास्त्र और कला सभी को एक साथ पढ़ सकता है।तत्पश्चात डॉ. नीरज कुमार (एक्सिक्यूटिव सेक्रेट्री,द नेशनल एसेंबली ऑफ़ साइंसेस, अलाहाबाद) ने नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने प्रेजेंटेशन के जरिए एक नज़र में बात रखी और साइंस में हो रहें बदलाव को सभी से साझा किया तथा डॉ. कलाम और सर आइंस्टाइन बातों को रखा।
इसके बाद डॉ.दीपा सरन( डीन ऑफ़ मैनेजमेंट, जमशेदपुर महिला विश्विद्यालय) ने नई शिक्षा नीति पर अपनी विचार व्यक्त किये तत्पश्चात डॉ. नरेंद्र कुमार मिश्रा (डीन एकेडमिक्स, सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेंटर फ़ॉर वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज, रायगढ़) ने भी संछिप्त शब्दों में अपने विचार रखें एवं सबका धन्यवाद भी किया।
मुख्य अतिथि एवं सभी माननीय अतिथी गणों को विश्वविद्यालय का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इसके बाद विश्विद्यालय के विभिन्न विभागों के रिसर्च स्कॉलर्स ने अपने रिसर्च को प्रस्तुत किया एवं नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचारों को व्यक्त किया।
इंक्यूस्ट 2022 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन के समापन से पहले विश्विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय के प्रेक्छाग्रह में शानदार निर्त्य की प्रस्तुति दी जिसमें समस्त भारत की झलक दिखाई दीं।
इस अंतरास्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में उपकुलपति डॉ. डी. के महापात्रा, प्रतिउपकुलपति डॉ. ऋषि रंजन, मुख्य अतिथि डॉ. इस्माइल मोहम्मद ज़ैन, रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो.डी शोम उपस्थित रहें।