ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

रेजांगला युद्ध शौर्य दिवस 18 नवंबर को मनाया जाएगा

अहीर रेजिमेंट मांग को लेकर प्रदेश यादव महासभा करेगा पूरे राज्य में कार्यक्रम

तिलक कुमार वर्मा/चाईबासा: चीनी सेना 18 नवंबर को 1962 को लेह-लद्दाख की पहाड़ियों के जरिए भारत पर चढ़ आयी थी, तब भारतीय सेना की रेजांगला कंपनी के नाम से अहीरवाल जवानों ने डटकर मुकाबला किया था। भारतीय सेना और चीन के युद्ध में कई जवान शहीद हुए थे।
प्रदेश यादव महासभा द्वारा रविवार 6 नवंबर को राँची लेक गार्डन में एक बैठक का आयोजन कर रेजांगला के वीर शहीदों और अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया।
अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा: रामाशीष यादव
बैठक में झारखण्ड प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा है कि 1962 का यह युद्ध हमारी वीरता एवं राष्ट्र के प्रति हमारे समाज के योगदान को प्रदर्शित करता है। बहादुर जवानों की याद में आगामी 18 नवंबर को हम पुनः रेजांगला युद्ध की गाथा को शौर्य दिवस के रूप में मनाएँगे। उन वीर जवानों में अहीर जवानों ने भी अपने जान न्योछावर किया था। लगभग 100 वर्ष से पुरानी अहीर रेजिमेंट की हमारी माँग आज भी अधूरी है। अहीर रेजिमेंट हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। इस माँग को नई धार देने के लिए इस बार देश के 500 ज़िलों के 5000 गाँवों तक अहीर रेजिमेंट माँग के संदेश को भेजना है।
इस बावत राष्ट्रीय अभियान के तहत रेजांगला से आयी मिट्टी को देश के कोने-कोने में भेजा जा रहा है। यह मिट्टी झारखंड भी आयी है। मिट्टी हर ज़िले में पहुँची है। झारखंड प्रदेश यादव महासभा के तत्वाधान में इस माँग के लिए प्रत्येक ज़िला मुख्यालय में कार्यक्रम किया जाना है। प्रदेश यादव महासभा, झारखंड लगातार समाज से जुड़े जन मुद्दे को बुलंद करता रहा है। आप सबों के सहयोग से हमारी आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर गूँज रही है।
रामाशीष यादव ने कहा है कि यह एक सामूहिक संघर्ष है। लड़ाई है। अतः समाज हित में आपका साथ अत्यंत ज़रूरी है। हम इस लड़ाई में आपके सामाजिक योगदान के लिए झारखंड के सभी जिलों के यादव समाज के लोग अपने जिला मुख्यालय में एकत्रित हो। कार्यक्रम में सभी सादर आमंत्रित हैं। एक सामाजिक एवं जागरूक व्यक्तित्व के तौर समाज को जन-जन का साथ चाहिए तभी हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे।
प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव ने कहा है झारखंड की धरती पर प्रदेश यादव महासभा द्वारा यादव शौर्य दिवस को उत्साह से मनाया जाए। शौर्य यात्रा निकाल कर हमें अपनी अहीर रेजिमेंट की मांग को बुलंद करना है और इसमें राज्य के सभी लोगों का सहयोग चाहिए सामाजिक कृति जैसे दहेज प्रथा बंद करने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने की जरूरत है नासा से दूरी बहुत ही जरूरी।
चाईबासा जिला संयोजक ने कहा कि 18 नवंबर को चाईबासा में रेजांगला दिवस के उपलक्ष में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे
बैठक में यादव महासभा के पदाधिकारियों के साथ समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button