FeaturedJharkhandRanchi

निशिकांत दुबे सबसे बड़े बहुरूपिया नेता है : पप्पू यादव

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के साथ पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर एनडीए गठबंधन पर जमकर बरसे। पप्पू यादव ने कहा गोड्डा के वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे सबसे बहुरूपिया नेता है। सदन में सिर्फ अंबानी और अडानी की फायदा पहुंचाने की बात करता है। इस बार इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से देश में सरकार बनाने जा रही है और देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने स्वीकार भी किया है कक हमने हर जगह चुनाव प्रचार में भाग लिया है। रांची भी इस बार इंडिया गठबंधन के लोग जीतेंगे।

झारखंड के 14 सीट जीतने का काम करेंगे। वही जेएमएम केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा तीनों लोक सभा क्षेत्र में इस बार इंडिया गठबंधन का डंका बजेगा और जीत सुनिश्चित होगी। एनडीए के लोग सिर्फ भ्रामक प्रचार करने में जुटे हुए हैं जिसे जनता समझ चुकी है। उन्हें 4 जून को फैसला मिल जाएगा। 20 मिनट का जन्मदिन की सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button