FeaturedJamshedpurJharkhand

11 अप्रैल को प्रस्तावित सचिवालय महाघेराव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहुँचे जमशेदपुर

महाघेराव की सफलता के निमित्त भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा, 11 को जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच।

Rahul singh tomar
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से राजधानी रांची में आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित सचिवालय (प्रोजेक्ट भवन) के महाघेराव की व्यापक सफलता को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुडू भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका जोरदार स्वागत किया। परिसदन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्षगण, भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चो के जिला अध्यक्षगण समेत मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महाघेराव में जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय और जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शनों के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की जनभावना के अनुरूप राजधानी रांची में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे। पिछले साढ़े तीन वर्ष के कुशासन से झारखंड की जनता त्रस्त और बेबस हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं को सदन से सड़क तक झूठ बोलकर बरगला रहे हैं। अपने चुनावी वादों को भूलकर हेमंत सरकार ने झारखंड की भोली-भाली जनता को अबतक ठगने का ही कार्य किया है। कहा कि इस सरकार में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हैं। पिछले साढ़े तीन साल के झूठ, लूट और भ्रष्टाचार से भरे शासन से बिचौलिये मालामाल हो गए और जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि अब जनता का धैर्य जवाब दे चुका है। कहा कि 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय का महाघेराव ऐतिहासिक होगा।

वहीं, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने रांची में प्रस्तावित सचिवालय महाघेराव में जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार साढ़े तीन साल में विकास के पैनाने पर शून्य है। बहन-बेटियां घरों में भी सुरक्षित नही हैं। ऐसी निकम्मी सरकार को गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं है। इस सरकार में भ्रष्टाचार, ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था, गिरती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। ऐसे में अब हेमंत सरकार को निद्रा से जगाने का नही बल्कि खदेड़ने का समय आ गया है। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी जानकारी ली।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ रांची में प्रस्तावित सचिवालय महाघेराव में जमशेदपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ता पूरे दलबल के साथ रांची कूच करेंगे और तानाशाही हेमंत सरकार की विदाई का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजेश शुक्ल, बारी मुर्मू, मनोज सिंह, संजीव कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, पंकज सिन्हा, रमेश हांसदा, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडे, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मनोज राम, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मोचीराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बबलू गोप, बिनोद राय, संजय तिवारी, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, हलधर दास, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, मंटू चरण दत्ता अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button