FeaturedJamshedpurJharkhandNational

ना डरेंगे ना पीछे हटेंगे विरोधियों का डटकर सामना करेंगे : गीता कोड़ा


चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोडा सोमवार को जनसम्पर्क अभियान में मझगाँव विधानसभा के कुमारडूंगी प्रखंड में ग्रामीणों से संवाद कर बताया कि नरेंद्र मोदी गरीबों को आदिवासियों को देश की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए सबकी सेवा विगत10 वर्षों से कर रहें है।मोदी के रहते देश से भ्रष्ट्राचार दूर हो रहा है भ्रष्ट्राचारी जेल जा रहे हैं। गीता कोड़ा ने कहा कि मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण ग्रामीणों का प्रधानमंत्री के ऊपर बढ़ रहे विश्वास से घबड़ाये हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले रविवार को गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर में उनके साथ महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला तक कर दिया। मगर इससे जरा भी विचलित नही हुई। गीता कोड़ा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये आपसबों से आशीर्वाद समर्थन अति आवश्यक है। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले केवल और केवल झूठ की राजनीति कर जनता को ठगने में लगें हुए हैं। पूरे राज्य की जनता त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित है। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के नाकामियों से थक कर और प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी में जनता की भलाई के लिए शामिल हुई हुँ, जो विरोधियों को पच नही रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि चुनाव में कमल फूल निशान में वोट देकर अपना समर्थन नरेंद्र मोदी को दे ।ग्रामीणों के समस्याओं को पूरी गम्भीरता से चुनाव बाद समाधान करने का भरोसा दिया। इस जनसम्पर्क अभियान में
प्रदेश उपाअध्य्क्ष बड़कुंवर गागराई मंडल अध्य्क्ष नारायण हेम्ब्रम,वशिष्ट प्रधान,अनिल बिरुली,भूषण पाट पिंगुवा,प्रभारी सतीश पूरी के साथ, गुण्डियाधर,धनसारी,इटोर,बड़ालुन्ति,टाँगर,कुमरिता,
भोंडा,,छोटारायकमान,अंधारी,पुतकरसाई,कुंकलपी,
बड़ाजाम्बनी,खण्डकोरी,उलिहातू,जोजोहातू,टियापोसी,
टूनटाकाट,मरांदा,बारूसाई,बूड़ासाई,लखिम्पोसी, बिजय पिंगुवा,बिनय पान,धुनिया कुम्हार के अलावे कई कार्यकर्ता साथ रहे।

Related Articles

Back to top button