FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाए गए मजदूर नेता आशुतोष सिंह

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश पांडेय द्वारा लगातार संगठन के विस्तार एवं वंचित – शोषित मजदूरों को प्रदेश भर में संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर के पांच नेताओं को प्रदेश कमेटी मे प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज द्वारा स्विकृति प्रदान कर दिया गया है, जिसमें मजदूर नेता आशुतोष सिंह को प्रदेश कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया है। वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलदेव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अजितेश उज्जैन एवं सुल्तान अहमद को प्रदेश संगठन सचिव , मनीष चंद्रवंशी को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष एवं कमलेशवर जाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बताया कि संगठन का ढाचा झारखंड में मजबूत करने हेतु हर प्रखण्ड में लोगों को जोडा जा रहा है, उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर तक सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रखण्ड कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा एवं उसके बाद बूथ स्तर पर कमेटी का गठन पर जोर दिया जाएगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, डॉ अजय कुमार, संजय गाबा, शैलेश पांडेय, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राजेश ठाकुर को उनहे दायित्व सौपें जाने पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन को शशक्त बनाने की बात कही। सभी की नियुक्ति पर डाक्टर अजय कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने फोन कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button