FeaturedJamshedpurJharkhand

जनसंघ काल के नेता जय नारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष के माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने टाटा मोटर्स अस्प्ताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले बिरसानगर निवासी जय नारायण सिंह एवं भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर की माताजी का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इलाजरत भाजपा नेता जय नारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष के माताजी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डॉक्टरों से इलाज संबंधी विचार-विमर्श किया और उनके बेहतर इलाज के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने जयनारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के माताजी के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बारीडीह मंडल महामंत्री कुमार अभिषेक व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button