FeaturedJamshedpurJharkhand

दर्जनों युवाओं ने विभिन्न दल थामा केकेसी व कांग्रेस का दामन , प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के निर्देश पर ईस्ट प्लांट बस्ती में कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेश पांडेय के निर्देश पर झारखंड प्रदेश संगठन सचिव राकेश गुप्ता के नेतृत्व में बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न दल छोड़कर युवाओं ने केकेसी व कांग्रेस का दामन थामा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के सचिव राजा सिंह राजपूत उपस्थित थे उपस्थित युवाओं ने गर्मजोशी से एक स्वर में कहा राहुल गांधी जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय जी के इंटक एवं कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के बाद 27 फरवरी को जमशेदपुर वापसी के पश्चात हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया जाएगा। राजा सिंह ने कहा कि 2024 में तख्तापलट होने जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला में भाजपा की बुरी तरह हार होने वाली है हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी के ऊपर आशा और उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे हैं पूरे देश में कांग्रेश आने जा रही है संगठन सचिव राकेश गुप्ता ने कहा हमे हर हाल में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है और 2024 में जमशेदपुर का सांसद कांग्रेस का बनाना है। मुख्य रुप से पार्टी की सदस्यता लेने वालो का नाम अमित सिंह अजीत सिंह अंकित कुमार प्रिंस कुमार राज सिंह सोनू आलम विकाश पाण्डे विनीत कुमार गौरव कुमार अवनीश प्रसाद मोनू कुमार ऋतिक कुमार एवम अन्य ने सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button