FeaturedJamshedpurJharkhand

जिला कांग्रेस कमिटी ने अरविंद साहू और नलिनी को सम्मानित किया

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नव मनोनीत पदाधिकारी का स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा विधिवत रूप से सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान कर पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी कुमारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक मुख्य संगठक अरविंद साहू को गाँधी टोपी पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेतागण एवं जिला पदाधिकारी ने फुल माला, बुके देकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव मनोनीत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस सेवादल कार्यवाहक मुख्य संगठक को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस एवं सेवादल को सर्वप्रथम 18 प्रखण्ड क्षेत्र में सशक्त बनाना आवश्यक है। कांग्रेस विचार धारा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा महिला कांग्रेस एवं सेवादल संगठन में स्थान दें। ये दोनों संगठन जितना मजबूत होगा कांग्रेस पार्टी उतना सशक्त होगी। जिला कांग्रेस के तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। सेवादल जिला स्तर पर ट्रेनिंग कैम्प आयोजित करें। लोगों को संगठन के नीति सिद्धांत से अवगत कराए।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।
नव मनोनीत महिला जिला अध्यक्ष नलिनी कुमारी ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूज़ा, प्रदेश अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया और उपस्थित कांग्रेसजनों के समक्ष संगठन को मजबूत बनाने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक मुख्य संगठक अरविंद साहू ने राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई, प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सबों के सहयोग से सेवादल को प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाने के कार्य प्रखण्ड स्तर पर करूंगा।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेतागण में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, खगेनचन्द्र महतो, सामंता कुमार, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, देव शरण सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, शाहनवाज अहमद, बुद्धदेव गिरी, अंसार खान, मंजीत आनन्द, अंसार खान, अपर्णा गुहा, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अतुल गुप्ता, राकेश साहू, अरूण सिंह, इंदुभुषण यादव, मो सगीर, मलखान दुबे, बिरेंद्र पाण्डेय, रंजीत सिंह, अशोक सिंह, रमन खान, राजेश चौधरी, हरिहर प्रसाद, आशीष ठाकुर, राजनारायण यादव, संजय घोष, अजय मिश्र, रविंद्र शर्मा, नरेश गौरा, सैलेन्द्र सिंह, समीम गद्दी, राजकुमार वर्मा, सुशील घोष, रविंद्र मौर्या, एस आर के कमलेश, जफर अहमद, मो सलीम, बलजीत सिंह बख्शी, पप्पू शुक्ल, कुमार गौरव, अजितेश सिंह, रवि पाण्डेय, धीरज कुमार, इन्द्रदेव प्रसाद, रेशमी निगार, सरिता देवी, शबाना परवीन सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान गाकर कर स्वागत कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button