ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से लौट रहे सुरक्षा जवानों की पलटी गाड़ी, जख्मी जवानों का अस्पताल में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जाना हाल चाल


तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। बुधवार को सोनुवा थाना अन्तर्गत केराबीर क्षेत्र में नक्सली संगठन के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था। अभियान संचालन के उपरांत सुरक्षा बलों की टीम वाहन से वापस लौट रही थी। इसी क्रम में सोनुवा थानान्तर्गत लोंजो घाटी में पुलिस के जवान से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सी०आर०पी०एफ० के 06 एवं जिलाबल के 01 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान जख्मी हुए है।

उक्त जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों का प्राथमिकी उपचार के उपरांत सोनुआ थाना प्रभारी चक्रधरपुर थाना प्रभारी एवं सी०आर०पी०एफ० 60 बटालियन के सहयोग से सभी को सकुशल ईलाज हेतु चक्रधरपुर लाया गया। सभी जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की स्थिति सामान्य है। उक्त सभी जख्मी का चिकित्सीय उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button