FeaturedUttar pradesh

धोखाधड़ी मे लिया गया भूमि का बैनामा, रिपोर्ट न दर्ज होने से शिकायत

नेहा तिवारी
प्रयागराज। कोराव मे इन दिनों धोखाधडी के मामले बहुत प्रकाश मे आ रहे हैं। ऐसा ही और एक मामला ग्राम बलापुर पैतिहा मे देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलापुर निवासी दुर्गेश कुमार सिंह अधिवक्ता ने एस एस पी प्रयागराज को लिखित शिकायत पत्र मे अवगत कराया है कि रामदेइया पत्नी सुखलाल के सगे चाची जायेज वारिस देखभाल कर्ता दुर्गेश सिंह आदि भ्राता है। भूखंड संख्या 240 ग्राम बलापुर तथा पैटिहा की भूखंड संख्या 110 पर दुर्गेश आदि का मकान कूप आदि बना है। तथा कब्जा दखल है। किंतु विजय बहादुर सिंह गाडी तथा रामधनी पाल आदि 29 नंबवर 2021 को विश्वास धात करके उपनिबंधक कोराव के यहा बैनामा करा लिया। जो संगीन अपराध है। 6 दिसंबर 2021 को रामदेईया ने सारी कहानी भतीजो से बताई। और प्राथमिकी दर्ज कराने गयी किन्तु केश दर्ज नही हुआ। उक्त मामले मे धोखाधड़ी का केस मुलजिमानो विश्वास धातु लोगो के विरुद्ध दर्ज किए जाने के मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button