धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में धालभूमगढ़ में निकला गौरव यात्रा, उमड़ी भीड़

जमशेदपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी 75 कि मी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गौरव यात्रा का आयोजन धालभूमगढ़ में किया गया। गौरव यात्रा के तीसरे दिन आज धालभूमगढ़, के संयोजक धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में गौरव यात्रा निकाली गई। जिसमें धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष फकीर चंद्र अग्रवाल, घाटशिला के प्रखंड अध्यक्ष अमित राय एवं मुसाबनी प्रखंड के अध्यक्ष संजय शाह एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदीप कुमार बालमुचू, ज्योति मथारू, जिला अध्यक्ष विजय खान जी शामिल हुए।
पदयात्रा सुबह 9 बजे से धालभूमगढ से शुरू हुआ जो नरसिंहगढ तेतुलडांगा, हरिनडुंगरी होते हुए राजस्टेट घाटशिला में समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने बढ़ती महंगाई को कम करने, बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए भी नारा लगाया,खाद्य पदार्थों में जीएसटी को तुरंत हटाने के लिए भी आवाज उठाया।
इस पदयात्रा में मुख्यरूप से प्रिंस सिंह, राजा सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह आजाद, विजेंद्र तिवारी, अमरजीत मिश्रा, तापस चटर्जी, केके शुक्ला, राहुल गोस्वामी, कृष्णा देव पातर, कल्टू चक्रवर्ती, विमान विश्वास, नीलू मुखी, एस राजन, आजाद मुखी, एस चक्रवर्ती एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम के आयोजक फकीर चन्द्र अग्रवाल प्रखण्ड अध्यक्ष धालभूमगढ थे।