FeaturedJamshedpurJharkhand

द्वितीय योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप संपन्न

जमशेदपुर: धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा चल रहे दो दिवसीय पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप का समापन आज हुआ। रविवार को सब जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, 35 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग, आर्टिस्टिक सोलो वर्ग, आर्टिस्टिक पेयर वर्ग, रिदमिक पेयर वर्ग के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
योगासन प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप बालक वर्ग से प्रथम स्थान अद्रिबू दे , द्वितीय स्थान अनमोल राज, तृतीय स्थान शौर्य झा, चतुर्थ स्थान आयुष नाग, पंचम स्थान हर्ष राज सिंह एवं छठा स्थान अंशु शर्मा, सब जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग से प्रथम स्थान जाह्नवी झा, द्वितीय स्थान अनुष्का डे, तृतीय स्थान अभिलाषा साहू, चतुर्थ स्थान प्रकृति ताती, पंचम स्थान आयुषी अधिकारी एवं छठा स्थान देवनिष्ठा मंडल, को प्राप्त हुआ।
जूनियर ग्रुप बालक वर्ग से प्रथम स्थान अनिक दास, द्वितीय स्थान मयंक सनम, तृतीय स्थान योगेश कुमार, जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग से प्रथम स्थान अद्विका अनंति, द्वितीय स्थान तियासा पाणिग्रही, तृतीय स्थान देविका सेन, चतुर्थ स्थान अनुष्का पानी, पंचम स्थान लक्की कुमारी एवं छठा स्थान खुशी कुमारी को प्राप्त हुआ।
सीनियर ग्रुप बालक वर्ग से प्रथम स्थान दीप बॉस , द्वितीय स्थान रविंद्र सिंह मुंडा, तृतीय स्थान अमन कुमार, चतुर्थ स्थान सूरज महतो, सीनियर ग्रुप बालिका वर्ग से प्रथम स्थान जया कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी को प्राप्त हुआ।
35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मीतेंद्र नाथ गोराई, द्वितीय स्थान रूप सेन प्रमाणिक, तृतीय स्थान चंदन कुमार एवं चतुर्थ स्थान धनंजय कुमार सिंह जी को प्राप्त हुआ।
35 वर्ष ऊपर महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमती जयश्री चक्रवर्ती, द्वितीय स्थान श्रीमती नीतू सिंह, तृतीय स्थान सास्वती मैती, चतुर्थ स्थान मिला दास, पंचम स्थान मिली संतरा एवं छठा स्थान बीना कुंभकार को प्राप्त हुआ।
28 अगस्त को संपन्न होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनीष डोडिया , समाजसेवी अर्जुन शर्मा और पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक अंशु सरकार उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षा सुधा झा के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव श्री मलय कुमार डे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संरक्षक श्री अंशु सरकार, जिला उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेवार, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, संयुक्त सचिव टेक्निकल श्रीमती आरती झा जी, संयुक्त सचिव ऑर्गेनाइजिंग एवं कंपटीशन प्रज्ञा पारोमिता दास, लक्ष्मी साहू, तुलसी कुमारी, श्रावणी बोस, रानी सिंह जी, शेफाली गोराई, अजय वर्मा, मनोज दास, देव कुमार सेन, सहर्ष अमृत, शुभम कुमार, विनीता सिन्हा, गौरी कर, इराक्षी सामल, संगीता डे, सुश्री किरण कुमारी, शर्मिष्ठा रॉय, शिखा शर्मा, सुष्मिता दास अन्य सहयोगियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button