FeaturedJamshedpurJharkhand

भगवंत सिंह रूबी खालसा क्लब अध्यक्ष बने

Bhagwant singh

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था खालसा क्लब के नए अध्यक्ष भगवंत सिंह रूबी बनाए गए हैं। उनका चयन सर्वसम्मति से रविवार को हुई आमसभा में किया गया।
उनके नाम का प्रस्ताव सरदार जतिंदर सिंह बब्बू ने किया तथा उसका समर्थन सरदार कुलविंदर सिंह ने किया। किसी आने का नाम नहीं आया और किसी की ओर से आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई तो ट्रस्टी सरदार संता सिंह, ट्रस्टी गुरुदयाल सिंह ट्रस्टी हरमिंदर सिंह मिंदी ने भगवंत सिंह के निर्वाचित होने की घोषणा कर दी वहीं पूरे सभा ने खालसायी नारा, “बोले सो निहाल सत श्री अकाल”से सर्व अनुमति की मुहर लगा दी.
अध्यक्ष बनने के बाद भगवंत सिंह ने कहा कि वे अनुभवी, पुराने सदस्यों के मार्गदर्शन लेकर ही कोई काम करेंगे वही नए सदस्यों का ऊर्जा का उपयोग खालसा क्लब के उन्नयन में करेंगे। वहीं उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह, पूर्व सचिव नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, तजबीर कलसी, रॉकी सिंह, सरबजीत सिंह लाली, मिठू पाजी आदि ने विचार रखे। इसका संचालन ट्रस्टी गुरदयाल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्टी हरमिंदर सिंह मिंदी ने दिया।

खालसा क्लब में स्वतंत्रता दिवस मना
खालसा क्लब में ट्रस्टी संता सिंह ट्रस्टी गुरुदयाल सिंह एवं ट्रस्टी हरमिंदर सिंह मिंदी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
इस मौके पर देश की आजादी के लिए जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया गया। आजादी के लिए परिवार गवा देने वाले एवं जेल जाने वाले महान नेताओं के योगदान को भी याद किया गया।

Related Articles

Back to top button