FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक है अवधेश कुमार सिंह

जमशेदपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस आलाकमान के निर्देश से जमशेदपुर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक कांग्रेस के नेताओं से आवेदन लिया गया। जिन कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन कांग्रेस कार्ययालय में जमा किया, उनमें जिला कांग्रेस कमिटी के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार सिंह एवं अन्य ने किया। अवधेश कुमार सिंह छात्र जीवन से ही युवा कांग्रेस के सक्रिय राजनीति से जुड़ गए थे।ये युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों से होते हुए विगत 23 वर्षों से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी में जिला महासचिव एवं उपाध्यक्ष के पद पर लगातार बने हुए है।ये विगत 35 वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय राजनीति में बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई बड़े आंदोलन भी किए अपने युवा कांग्रेस के कार्यकाल में 13 अक्टूबर 1990 को टाटा पटना ट्रेन को डबल किया जाए एवं टाटा मुजफरपुर ट्रेन को गोरखपुर तक ले जाने की मांग को लेकर अवधेश कुमार सिंह ने टाटानगर स्टेशन पर रेल चका jam kar दिया था।जो की ऐतिहासिक रहा सुबह 8बजे से लेकर रात्रि 8बजे तक इन्होंने रेल सेवा पूरी तरह टफ हो गया। अगर इन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो ये एक मजबूत उमीदवार होगे।इन्होंने जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज से एमए पास किया है।इनका चरित्र साफ़ सुथरी, बेदाग चरित्र, एवं आंदोलकारी रहे है। सभी पुराने एवं समर्पित कांग्रेसी यों के चहेते है।

Related Articles

Back to top button