FeaturedJamshedpurJharkhand

गांडेय की जेएमएम प्रत्याशी कल्पना इलाके का भ्रमण कर ग्रामीणों से पूर्व मुख्यमंत्री पति के जेल का चर्चा कर मांग रही समर्थन


गिरिडीह। कल्पना सोरेन का चुनाव प्रचार गांडेय में जोरशोर से चल रहा है। रविवार को कड़ी धूप में ही कल्पना सोरेन पचम्बा थाना इलाका और गांडेय के आधा दर्जन गांवो का दौरा की। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और जेएमएम नेता शोभा यादव समेत जेएमएम के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कल्पना सोरेन रविवार को इलाके के भ्रमण की शुरुआत पिण्डातांद से की। इसके बाद कल्पना सोरेन मनियामांडी, जगमनपहरी, पनयडीह के साथ करीब एक दर्जन गांवो का दौरा की। ग्रामीणों से मिलने के क्रम में कल्पना सोरेन अपने पति और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी की चर्चा की, और कहा की उनके पति को भाजपा ने साजिश रच कर जेल भेजा। चुनाव प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन का जिन गांव में दौरा की, और ग्रामीणों से मिली, तो मिलने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी की चर्चा कर एक तरह से लोगो की सहानुभूति वोट को अपने पक्ष में करने का अपील। इस दौरान कल्पना सोरेन का स्वागत भी जमकर हुआ। महिलाएं उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए उतना ही व्याकुल दिखी। इधर बातचीत के क्रम में कल्पना सोरेन ने कहा की उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश कर फसाया गया। कहा की वो चुनाव लड़ रही है और अब उन्हें अहसास होता है पूर्व मुख्यमंत्री और एउनके ससुर ने जो काम लिया, उनके काम के बलबूते ही इलाके की जनता का उन्हे आशीर्वाद भी मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button