FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चाईबासा में लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चाईबासा में लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद उपस्थित हुए। जिनके द्वारा पूरे कार्यशाला को संबोधित किया गया।
कार्यशाला में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा दिया गया ।
सरल ऐप्स एवं संपर्क अभियान के तकनीकी विषयों की जानकारी पुष्कर मिश्रा द्वारा दिया गया 25 फरवरी तक प्रत्येक प्रखंड स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन होना है। नंदजी प्रसाद द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा गया कि पूरे देश स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है हमारे समर्पित कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगें और मोदी जी के द्वारा भेजे गए पत्र को उन्हें देना है और हमें नरेंद्र मोदी जी का दूत बनकर उन्हें नमस्कार करना है और कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य मतदान नरेंद्र मोदी को देकर उनके हाथ को मजबूत किया जाए।कार्यशाला को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि देश की जनता काफी उत्साहित है कि नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति हमारे देश का नेतृत्व कर रहे है जिसके नेतृत्व में कई असंभव काम संभव हुए हैं और जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे ऐसा देश का आम जनमानस का रहा है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मोदी जी का पत्र देना है लाभार्थी परिवार से विशेष रूप से मिलना है उनके साथ सेल्फी भी लेना है और चुनाव में इस संसदीय लोकसभा से इस बार हमारा सांसद चुनकर जाए यह आग्रह करते हुए सिंहभूम की जनता को नरेंद्र मोदी का संदेश देना है।आज के कर्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुँवर गागराई प्रवक्ता जेबी तुबिद सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा गुरुचरण नायक शशि भूषण सामड़ लाभार्थी संपर्क अभियान संयोजक प्रताप कटियार सह संयोजक मालती गिलुवा राकेश सिंह रमेश हाँसदा जगदीश पाठ पिंगुवा लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल के मंडल संयोजक और सहसंयोजक सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button