FeaturedJamshedpurJharkhand

तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, दो बच्चों की मौत

लोहरदगा : जिले में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो बच्चे काल की गाल में समा गए। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा-सिसई मुख्य पथ की है, जहां पिकअप वाहन पलटने से दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कोराम्बे गांव निवासी दशरथ उरांव के सात वर्षीय पुत्र शक्ति उरांव और नौ वर्षीय पुत्री आशिका कुमारी ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। जबकि दशरथ की पत्नी विपती उरांव और पड़ोसी वीरेंद्र उरांव की पत्नी फूलो देवी घर के बाहर चूल्हा में धान उबाल रहे थे। दोनों बच्चे घर के समीप पहुंचे ही थे कि कंडरा से सिसई की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन संख्या जेएच 01 बीडी दशरथ उरांव के घर के बाहर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से शक्ति और आशिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दशरथ की पत्नी विपत्ति उरांव और वीरेंद्र उरांव की पत्नी फूलो देवी घायल हो गए। ग्रामीणों ने चारों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनो घायल महिलाओ का इलाज किया गया। इधर दोनों बच्चों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button