FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के लिए 12.60 लाख का टेंडर निकला

मोटर जलने की समस्या से मिलेगी निजात* *पूर्व मुखिया बहामुनी हेंब्रम ने 5.67 लाख रुपये मुखिया राजकुमार गौड़ को हैंडओवर किया

जमशेदपुर । बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का मोटर जल जाने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मैकेनिकल एसडीओ जितेंद्र कुमार एवं महेंद्र बैठा से वार्ता कर विस्तृत जानकारी हासिल किए। जले हुए मोटर की मरम्मत आदित्यपुर स्थित धर्मात्मा मिस्त्री जोर-शोर से कर रहे हैं।
वार्ता के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत 12,60,370 बारह लाख साढ हजार तीन सौ सतर रुपया की प्राक्कलन लागत की राशि की नया मोटर एच एस सी पंप सेट, स्टार्टर सहित का ई टेंडर निकल चुकी है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक विभाग, जमशेदपुर से यह ई टेंडर निकाला है। जिसका 26 सितंबर को ई टेंडर ऑनलाइन संवेदक देख पाएंगे। ई टेंडर का अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। ई टेंडर 10 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। जिसकी प्राक्कलन राशि 12 लाख 60 हजार 370 रूपया होगी। 45 दिनों के अंदर यह कार्य समाप्त कर देना है।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि नया मोटर लगते ही बार-बार मोटर जलने की समस्या का समाधान स्थाई रूप से समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ 15 महीना में बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का कार्य को पूर्ण कर धरातल पर उतार देना है। इससे बागबेडा कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगी।
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत की पूर्व मुखिया बहामुनी हेंब्रम वर्तमान मुखिया राजकुमार गौड़ को 13 अक्टूबर 2022 को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ सुनील दत्त मिश्रा के समक्ष लिखित रूप में 5, 69, 159 रूपया हैंड ओवर हस्तांतरण कर दी है। 2023 में यह राशि में बढ़ोतरी हुई होगी। जिससे की वर्तमान में जले हुए मोटर की मरम्मत आसानी से की जा सकती है।
*पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के टैंकर से पानी वितरण हुआ*
मोटर जल जाने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के 4000 लीटर वाली निजी टैंकर से आज दो ट्रीप करते हुए कुल 8000 लीटर निःशुल्क पीने का पानी का वितरण बागबेडा कॉलोनी में करवाया गया है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जबतक मोटर की मरम्मत नहीं हो जाती है तबतक प्रतिदिन बागबेडा कॉलोनी में निःशुल्क पीने का पानी वितरण होते रहेगी।

Related Articles

Back to top button