FeaturedJamshedpurJharkhand

तिलक पुस्तकालय में सभापति उमाशंकर अकेला का जिला कांग्रेसियों ने किया स्वागत

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सभापति झारखण्ड विधान सभा निवेदन समिति सह विधायक उमाशंकर अकेला, झारखण्ड विधान सभा निवेदन समिति के सदस्य श्रीमति पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक का जमशेदपुर परिसदन पहुँचने पर जोरदार अभिनंदन सह स्वागत जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने जिला पदाधिकारी एवं वरीय नेताओं के साथ फुलमाला, पुष्प गुच्छ, साफा, टोपी, शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष शहर पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने टोपी शॉल ओढ़ाकर सभी को सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने जन समस्याओं से संबंधित तीन विषयों को सभापति के समक्ष रखा। जिसमें निम्नलिखित ज्वलंत समस्याओ को समाधान करने हेतु आग्रह किया।

पशुपालन एवं व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को आये दिन दुधारू मवेशी (गाय एवं भैंस) का आना ले जाना ट्रक वाहन या पिकअप वैन के माध्यम से करते है, जिन्हें झारखण्ड प्रदेश के थाना क्षेत्रों में बेवजह प्रशासन द्वारा पकड़कर भयादोहन एवं मारपीट की जा रही है। जिससे दुग्ध उत्पादन से जुड़े व्यापारियों के बीच भय का माहौल व्याप्त है। जिस विषय पर संज्ञान लेकर व्यवसायियों को सुरक्षित किया जाना आवश्यक है। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखण्ड क्षेत्रों में मृत मवेशी को दफन करने हेतु श्मशान घाट का स्थापना किया जाए, साथ ही सरकार के द्वारा श्मशान घाट पर एक जे सी बी मशीन तथा हाईड्रोलिक ट्रैक्टर का व्यवस्था किया जाए। यह जनहित में अतिआवश्यक विषय है। यादव समाज से जुडे लोगों का जाति प्रमाण पत्र पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत नही बनाया जा रहा है। जिसके कारण समाज से जुड़े परिवार के बच्चों को नौकरी एवं शिक्षा के क्षेत्र में लाभ लेने से वंचित हो रहे है। यह ज्वलंत विषय है। जिसका जनहित में समाधान अतिआवश्यक है।
सभापति एवं सदस्य के स्वागत में खगेनचन्द्र महतो, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महामंत्री, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन, एल बी सिंह वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, मोहम्मद शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, मौलाना अंसार खान, अशोक सिंह, प्रिंस सिंह,
जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा बड़े पैमाने पर यादव समाज के संभ्रांत लोगों व नेताओं को आमंत्रित किया गया। जिसमें अरूण यादव, उमेश यादव, राजकिशोर यादव, रामस्वरूप यादव, बिजय यादव, कन्हैया यादव, अरूण यादव, भोला यादव, संजय यादव, ललन यादव सहित जिले के एक सौ से अधिक यादव समाज के गणमान्य लोगों से मिले। समाज के गणमान्य के तरफ से कुछ समस्याओं को रखा, जिसपर सभापति महोदय ने समाधान हेतु आश्वासन दिया साथ ही समाज के लोगों से सहयोग देने का अपील भी किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर हाता चौक पर प्रोटोकॉल पदाधिकारी सुबोध सिंह सरदार वरीय उपाध्यक्ष विधान सभा एवं अजय मंडल कार्यक्रम संयोजक पोटका विधान सभा ने जिला में प्रवेश करने पर सभापति महोदय को स्वागत कर खासमहल चौक पहुँचा जहाँ जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। काफिला टाटानगर स्टेशन चौक पर पहुँचने पर ललन यादव एवं सागर यादव ने सैकडों के संख्या में गाजा बाजा के साथ स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में देविका सिंह, ऊषा सिंह, रंजीत सिंह, राजेश चौधरी, अशोक सिंह बागबेडा, रमन खान, ज्योति मिश्रा, राहुल गोस्वामी सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
सभापति को स्वागत करने वालों में जे एम एम के राजकुमार सिंह एवं आरजेडी के नगर अध्यक्ष सहित नेता शामिल रहे।
अपराह्न तीन बजे जमशेदपुर परिषदन में विधायक डाॅ इरफान अंसारी के आगमन पर जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ, एल बी सिंह, संजय सिंह आजाद, देविका सिंह, ऊषा सिंह, मौलाना अंसार खान, रंजीत सिंह ने प्रोटोकॉल के तहत स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button