FeaturedJamshedpurJharkhand

चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर अमिताभ सेनापति के नेतृत्व में भाजयुमो नेता अर्जुन मुंडा को दी बधाई

जमशेदपुर। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में हुए आसन्न विधानसभा चुनावों 2022 में भाजपा को मिली प्रचंड जीत की खुशी में आज भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांदा, जमशेदपुर स्थित आवास में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति ने भाजपा युवा मोर्चा के अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर इस भव्य जीत पर चर्चा करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जनता ने स्पष्ट कर दिया कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति का कोई अस्तित्व नहीं है। यह प्रचंड जनादेश देकर जनता ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें सिर्फ भाजपा के नेतृत्व पर ही भरोसा है, यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं उनके जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री के “सबका साथ – सबका विकास – सबका विश्वास- सबका प्रयास के महामंत्र को आत्मसात करते हुए इन चारों प्रदेशों के करोड़ों मतदाताओं एवं समस्त निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मुहर लगाते हुए यह ऐतिहासिक जीत प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रांची ग्रामीण जिला प्रभारी विनोद सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, भाजपा युवा मोर्चा सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र सिंह, विकास दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button