डीएसपी कमल किशोर के सेवानिवृत्त होने पर सोनारी थाना में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

जमशेदपुर। रविवार को सोनारी थाना परिसर में शांति समिति के द्वारा सेवानिवृत् होने पर डीएसपी कमल किशोर का विदाई समारोह आयोजन किया गया। जिसमें सोनारी थाना प्रभारी विष्णु रावत एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शांति समिति के सम्मानित सदस्य के द्वारा डीएसपी कमल किशोर को गुलदस्ता शॉल उपहार देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी, शांति समिति के अध्यक्ष एवं शांति समिति के सचिव अपने संबोधन में कहा डीएसपी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय एवं जनता से हमेशा मानवीय संपर्क बनाया बना रहता है एवं सेवानिवृत्त डीएसपी जमशेदपुर की जनता एवं शांति समिति के सदस्य के प्रति आभार प्रकट किया।इस समारोह में समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमल पात्रा सचिव सुधीर कुमार पप्पू, त्रिभुवन यादव, सरबजीत सिंह, बॉबी मनदीप सिंह, संजय पांडे, संजय यादव सरिता देवी राहुल भट्टाचार्य गौतम, विजय भरथा श्याम सुंदर शर्मा, मनीष सिंह, किशोर साहू, संतोष जैन, चमन सिंह गिल, चरणजीत सिंह, कभी बहरा, प्रेम सिंह , मनोज गुप्ता अनिल सिंह एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।