FeaturedJamshedpurJharkhandNational

ठंड के बीच कंबल पाकर बुजुर्गों ने विधायक के प्रति जताया आभार

विधायक ने सदर प्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के गुंडीपुवा में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

चाईबासा। विधायक दीपक बिरुवा ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के गुंडीपुवा गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। चूंकि विधायक दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं। विधायक जी की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है। कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। इस दौरान गितिलपी, कीड़ीगोट, सिंहपोखरिया, गुंडीपुवा, हरिला गांव के लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। विधायक ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। ताकि ठंड से लोगों को राहत दिलाया जा सके। मौके पर लेबोर सिंह आल्डा, तुराम सवैया, ओरदन सवैया, सामू सवैया, प्रभु गोप, सुरेश सवैया, मनचूड़ी आल्डा, चंद्र मोहन देवगम समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button