FeaturedJamshedpur

भाजपा के पूर्व विधायक साधुचरण महतो के निधन पर भाजपा नेताओं ने दुख प्रकट किया

मृदुभाषी थे साधुचरण : राकेश सिंह

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मिलन सार ,मृदु भाषी,जनता के सुख दुख के साथी, इचागढ के पूर्व विधायक श्री साधु चरण महतो जी के निधन से स्तब्ध हूं ,इतने कम उम्र में दिव्य लोक मे चले जाना, परिवार,समाज एवमराजनैतिक कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्निय क्षति है .
भगवान इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को ढांढस एवम आत्मबल दे साथ ही पुण्य आत्मा को श्रीहरि अपने चरणों में स्थान दे

शोषितों की आवाज थे साधु महतो:अनिल मोदी।

जमशेदपुर। भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महतो आम जनता के सुख दुख के साथी एवं ज़िंदादिल व्यक्तित्व के स्वामी थे।उन्होंने सदैव वंचितों की बेहतरी के लिए काम किया ।वे भाजपा के मूलमंत्र अंत्योदय के अनुगामी थे।वे शोषितों की आवाज थे।उनका निधन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता के लिए अपूरणीय क्षति है।वे सदैव हमारी स्मृतियों में चिरस्थायी रहेंगे।

कोल्हान की राजनीतिक जगत की अपूर्णीय क्षति:अमित सिंह

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधुचरण महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा इसे कोल्हान की राजनीतिक जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है. कम उम्र में चले जाना यह परिवार,समाज एवम राजनैतिक कार्यकर्ताओं को भारी क्षति का सामना है ईश्वर से प्रार्थना है कि संकट की इस घड़ी में आपको स्थिति से निपटने की शक्ति प्रदान करें
भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा
मैं अपने मूल से स्तब्ध हूं। हमने अब तक मिले सबसे अच्छे राजनेताओं में से एक को खो दिया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने नेता और एक महान इंसान को खो दिया है.. हमारे इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो जी के दुखद निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं.. हम उनके परिवार को अपार शक्ति और जीवन में शांति की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button