FeaturedJamshedpurJharkhand

टीएसडीपीएल में 20% बोनस मिलने और अच्छे ग्रेड की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया अध्यक्ष और यूनियन पाधिकारियो स्वागत

जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और सभी पदाधिकारी कमिटी मेंबरों का स्वागत 20% बोनस मिलने पर आज कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के बिस्टुपुर आवास पर किया, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने भी 2014 के बाद बहाली प्रक्रिया का आरंभ होना और लिखित परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा के संपन्न होने पर यूनियन का स्वागत और आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने आग्रह भी किया की बाकी प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण कर जल्द से जल्द लडको को ज्वाइनिंग करवाई जाए वही स्थाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष और पाधिकारियों के स्वागत के पश्चात 1 अक्टूबर यानी आज से जो ग्रेड देय हो रहा है उस पर भी यूनियन प्रबंधन से जल्द से जल्द वार्ता प्रारंभ करे और पिछले ग्रेड से अच्छा ग्रेड कर कर्मचारियों के हित में फैसला ले, स्वागत कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिनेश कुमार ने कर्मचारियों को बताया की यूनियन पहले से ही सजग है और यूनियन ने छः माह पूर्व ही अपने जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए ग्रेड से संबंधित चार्टर ऑफ डिमांड प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया है और आग्रह भी कर रही है की जल्द से जल्द बैठक प्रारंभ किया जाए, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने अपने संबोधन में कहां की 20% बोनस पर कमिटी ने टीम वर्क के साथ कार्य किया जिसका प्रतिफल है की अच्छा बोनस मिल पाया, इस पैसे का सदुपयोग कर्मचारियों द्वारा करना चाहिए, साथ ही उन्होंने कांट्रेक्टर कर्मचारियों को बताया की प्रबंधन से वार्ता हम सभी लोग निरंतर कर रहे है और चाहते है की ज्यादा से ज्यादा लोग स्थाई हो जिसके निमित बहाली प्रक्रिया पूर्ण होने के कगार पर है साथ ही कालिंगनगर, सानंद और अन्य स्थानों पर भी जमशेदपुर के स्किल्ड कर्मचारियों को स्थाई की जाए इसकी चिंता भी यूनियन के सभी सदस्य निरंतर कर रहे है और उस ओर कार्य भी प्रबंधन के साथ मिल कर की जा रही है, ग्रेड अच्छा हो इसको लेकर यूनियन संगठित हो कर कार्य कर रही है भविष्य में जल्द से जल्द ग्रेड संपन्न हो इसकी भी चिंता की जा रही है और प्रबंधन पर दबाव लगातार बनाया जा रहा है, कर्मचारियों ने ढोल, फूल माला और मिठाई खिला कर अपने नेताओं का स्वागत किया, कर्मचारियों द्वारा यूनियन के अमनजी, संजीव कुमार सिंह,शशि वीर राणा, रंजन मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, अनीश झा, आर रवि, रमेश चौधरी, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, हरी शंकर प्रसाद अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button