BusinessFeaturedJamshedpurJharkhandNational

टाटा स्टील की {समूहक} निति की वजह से जमशेदपुर में आर्थिक तथा मानवीय संकट की सम्भावना : मुकेश मित्तल


जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मितल ने कहा कि टाटा स्टील ने जमशेदपुर और उड़ीसा के हजारो छोटे व्यवसायिओं से काम बांध कर एक AGGREGATOR {समूहक} MULTINATIONAL कंपनी को आर्डर देने का निर्णय लिया है। यह काम के लिए उन्होंने ने सिंगापुर की MOGLIX नाम की कंपनी को चयनित किया है । इसके जमशेदपुर में दूरगामी प्रभाव पड़ने के आसार है। दोनों टाटा स्टील और व्यवसायिओं को इससे नुक्सान होने की सम्भावना है।

१) सैकड़ो छोटे छोटे व्यसायी जो पीढ़ी दर पीढ़ी टाटा स्टील की सेवा में लगे है, जिन्होंने जमशेदपुर के पलायन को रोककर अपने बच्चो को व्यवसाय में शामिल किया, उनके लिए रोजी रोटी का संकट है। इन सभी का व्यवसाय एक झटके में बंद हो जाने की सम्भावना है।
२) तीसरी तथा चौथी पीढ़ी के लोग जो अपने आप को टाटा स्टील का वेंडर कह कर गर्व महसूस करते थे, उनको इस सम्मान से वंचित किया जा रहा है।
३) इन सभी व्यवसायिओं द्वारा अर्जित आय जमशेदपुर की अर्थ व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इनके द्वारा परोक्ष तथा अपरोक्ष रूप से अन्य कई व्यवसाय और रोजगार को लाभ होता था, वो अब नयी व्यवस्था से वंचित हो जाएंगे। MOGLIX द्वारा अर्जित लाभ दूसरे देश में पलायन कर जाएगा।
४) वर्षो की मेहनत तथा अनुभव सब मिट्टि में मिल जाएगा।
५) पूर्व में भी अन्य AGGREGATOR और MOGLIX के साथ जमशेदपुर के व्यवसायिओं द्वारा किया गया व्यसाय का अत्यंत ही कटु अनुभव रहा है।
६) सरकार द्वारा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की निति पर भी यह काला धब्बा है।
मितल ने कहा टाटा स्टील भी इसके नकारात्मक परिणाम को भविष्य में अनुभव करेगा।
१) यह टाटा घराना की मूल्यों पर आधारित स्वच्छ छवि को भी धूमिल करेगा। लोग यह मानते आ रहे है की टाटा घराना इम्मंदारी से की गयी मेहनत का इम्मंदारी पूर्वक प्रतिदान करता है।
२) इस प्रक्रिया के तहत टाटा स्टील MOGLIX को जो भी अतरिक्त भुगदान करेगा यह उसके लिए सीधे तौर पर नुक्सान है।
३) भविष्य में MOGLIX मोनोपोली को थोपने की कोशिश करेगा और अपने दाम और शर्तो पर टाटा स्टील को सामान बेचेगा।
४) कई त्राहिमाम समय में अपने अनुभव से छोटे व्यापारी कंपनी को सेवा प्रद्दन करते है, वो परस्तिथि सुचारु नहीं रहेगी।

मुकेश मित्तल ने टाटा स्टील से विनम्र अनुरोध किया की इस निति को त्याग कर वर्त्तमान निति को जनहित में जारी रखे।
मित्तल ने कहा सिंघभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर के व्यवसायिओं की सशक्त आवाज है। उनसे अनुरोध होगा की वे इस समस्या पर संज्ञान ले और टाटा स्टील के साथ इस विषय पर सकारात्मक वार्ता के तहत स्थानीय व्यवसायिओं की मदद करे। SCCI का यह दायित्व भी है उनके नेतृत्व की परीक्षा भी। साथ ही व्यापारियों की राष्ट्रीय संस्था कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) से भी अनुरोध करूँगा की वो भी इस अभियान में शामिल हो।

Related Articles

Back to top button