FeaturedJamshedpur

भाजपा ने श्रद्धाभाव से मनाई शहीद दिवस, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की गौरव गाथा का किया बखान

जमशेदपुर: देश की आजादी के नायक, अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जेम्को शहीद भगत सिंह चौक पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे एवं इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर उनकी शहादत को नमन किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भगत सिंह युुवाओं के लिए आदर्श हैं। देश की खातिर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का गौरवपूर्ण जीवन युवाओं में ऊर्जा का संचय करते हैं। आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है।वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भगत सिंह के जन्मकाल से लेकर उनके क्रांतिकारी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवावस्था के प्रारंभिक दिनों में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का सम्पूर्ण जीवन देश के युवाओं को देशहित एवं देशप्रेम के प्रति प्रेरित करता रहेगा। देश को आजाद कराने व देशवासियों को जगाने हेतु उन्होंने अल्प आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दी थी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, अमरजीत सिंह राजा, सतवीर सिंह सोमू, सुरेश शर्मा, पवन सिंह, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, मनोज श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, अमित अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, अभिमन्यु सिंह चौहान, रमेश नाग, राहुल तिवारी, कंचन दत्ता, चंचल भाटिया, राकेश राय, सीमा जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button