FeaturedJamshedpurJharkhandNational

टाइगर को पिजड़े में बंद कर अपने इशारे पर नचा रही है भाजपा : बन्ना गुप्ता

भूईयांडीह में अतिक्रमण मामले पर विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर साधा निशाना


चाईबासा: झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में चंपाई सोरेन कोल्हान में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग उन्हें टाइगर कहते थे, लेकिन उन्हें भाजपा के लोगों ने ले जाकर पिंजरे में बंद कर दिया है। भाजपा के रिंग मास्टर अपने इशारे पर उन्हें नचा रहे हैं।
जमशेदपुर शहर के भुईयांडीह में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर हो रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय के कहने पर अर्जुन मुंडा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में शिकायत की, इसलिए पूरे प्रकरण में यह दोनों लोग जिम्मेदार हैं। मंत्री ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन के नाम पर जिस तरह का खेल खेला जा रहा है, विधायक और मंत्री रहते वह इस खेल को सफल नहीं होने देंगे।

Related Articles

Back to top button