ChaibasaFeaturedJharkhand

झालसा रांची के निर्देशानुसार डालसा चाईबासा के द्वारा किशोर बंदियों की पहचान कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का विशेष अभियान

26 जनवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक

चाईबासा।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में आज स्थानीय मंडल कारा में किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी तौसीफ मेराज ने अभियान के तहत् कारा में प्रवेश के समय 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों से वार्ता की,
प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक कारा में बंद किशोरों की पहचान कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करने और मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।इस मौके पर जेल अधीक्षक, जेलर लवकुश और डीएलएसए के सहायक अमित कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button