Uncategorized

राकेश तिवारी ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी पेश की

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोलाहन के प्रवक्ता बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर एवं सहरसा के डी आर ओ राकेश तिवारी ने आज नई दिल्ली एआईसीसी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश की। लगभग 45 मिनट के वार्तालाप के क्रम में तिवारी ने प्रभारी को बताया कि विगत दिनों रांची में आयोजित जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया में मैं अपनी पारिवारिक परेशानियों के कारण सम्मिलित नहीं हो पाया था। तिवारी ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड कांग्रेस में पूर्वी सिंहभूम जिला का एक महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए यहां जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयन से पूर्व सभी बिंदुओं पर विचार करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जिला अध्यक्ष नहीं बन पाए तो भविष्य में कभी भी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद कांग्रेस के सही कैंडिडेट को ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए लोग जो मास लीडर हैं पार्टी आलाकमान उनको विधानसभा चुनाव लड़ाये उसमें उनको मौका दें लेकिन संगठन की जिम्मेवारी 24 कैरेट कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता को ही मिलना चाहिए ताकि वह नए पुराने सभी लोगों को लेकर जिला में एक मजबूत सशक्त संगठन का प्रारूप खड़ा कर सकें।

Related Articles

Back to top button