FeaturedUttar pradesh

योगी की सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित- अनामिका

उत्तर प्रदेश। चंदौली जिला महिला मोर्चा सम्मेलन में आज मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी, प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज महिलाएं योगी जी की सरकार में बहुत सुरक्षित है और सम्मान पा रही हैं। उन्होंने कहा कि गुंडा प्रदेश के नाम से जाना जाने वाला प्रदेश आज़ देश का सबसे विकसित राज्य, समृद्धिशाली प्रदेश के रूप में जाने लगा है।
देश विदेश की बड़ी बड़ी इंडस्ट्रीज प्रदेश में लग रही, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़क मार्ग,जल मार्ग, वायु मार्ग को मजबूत बनाया जा रहा है।
गुंडे माफी मांग रहे, भू-माफियाओं की सम्पत्ति सीज कर उस पर गरीबों के रहने के लिए आशियाना बनाया जा रहा है।
महिलाओं को घरौना ममालिक बनाया जा रहा है, इज्जत घर बना कर उनका सम्मान बढ़ाया, उज्जवला से आंखों की ज्योति को सुरक्षित रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा जायसवाल ने स्वागत किया। विधायक साधना सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री आकांक्षा सोनकर ने भी संबोधित किया।
संचालन नेहा सिंह और प्रियंका तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, गीता रानी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता,अंजु शुक्ला, रेखा जायसवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभासद निधि तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button