ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल,दो चरणों में होंगे चुनाव, अचार संहिता हुआ लागू


तिलक कुमार वर्मा
Ranchi. झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने पीसी कर इसका ऐलान कर दिया है। 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी, जिसमें 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

दूसरे फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी, जिसमें 38 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को काउंटिंग होगी और नतीजे आएंगे।चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से 44 सीट जनरल, 28 एसटी और 9 एससी हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वोटर्स की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। जिनमें से 1.29 करोड़ महिला मतदाता है। वहीं पुरुष वोटर्स की संख्या1.39 करोड़ हैं। सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।प्रदेश में मतदान केंद्र 29 हजार 562 हैं। इनमें से 5 हजार 42 पोलिंग स्टेशन शहरी इलाके में हैं। वहीं 24 हजार 520 ग्रामीण पोलिंग बूथ हैं। हर पोलिंग बूथ में 881 मतदाता वोट डालेंगे।

Related Articles

Back to top button