झारखंड मुक्ति मोर्चा टेल्को मंडल का हुआ गठन अध्यक्ष आनंदी राव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली मनीष सिंह चौहान

जमशेदपुर; झारखंड मुक्ति मोर्चा टेल्को मंडल का गठन बुधवार की शाम टेल्को मे कर दिया जिसमें अध्यक्ष आनंदी राव सचिव विशाल सिंह और कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी जिला कमिटी ने मनीष सिंह चौहान को दिया इस मौके पर जिला अध्यक्ष बबन राय ने बताया की जिन लोगो को जिम्मेदारी सौपी गई है वे कई वर्षो से पार्टी की सेवा निस्वार्थ भाव से करते आ रहे है उन्होंने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की पार्टी है ये आम जनता की पार्टी है झारखंड मुक्ति मोर्चा का हर सिपाही अपने कर्तव्य का पालन बहुत अच्छे से करना जनता है उन्होंने टेल्को मंडल के नव निर्वाचित कार्यकर्ताओ को बधाई दी और पार्टी के लिए बेहतरीन कार्य करने का आदेश भी दिया वही इस कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ मे एक खास खुशी का माहौल था इस कार्यक्रम मे दल गोविंद लोहरा,दुब राज नाग, गोपाल महतो, प्रलाद लोहार, अभिजित सोरेन,राजकुमार,जगराज सिंह रंधावा, नंदू सरदार,अमरजोत सिंह एवम काफी संख्या मे पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे