FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पार्टी के संस्थापक विनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के 31वा पुण्य तिथि पर सोनारी के पंचवटी नगर में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर नगर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व श्रद्धांजलि दिया गया।

गोपाल महतो ने कहा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो झामुमो के संस्थापक थे जिनोहों ने झारखण्ड अलग राज्य की लड़ाई में अहम भूमिका निभाया। उनका कहना था की पढ़ो और लड़ो। उन्होंने समाज में संदेश दिया की शिक्षा से ही समाज का कल्याण हो सकता है।

इस श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता गोपाल महतो के साथ सुनील महतो, अंकित सिंह, मनील महतो, गुरोपोदो, गोविंदा चालक, सिंह, गौतम धीवर,सुरोज धीवर, ऋषि प्रसाद, सुमित पॉल ,बिष्णु महतो, आकाश महतो, अविनाश महतो, अनुपम महतो, गुरुबोदो,चंदन महतो, सदानंद महतो, पंकज महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button