FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक

जमशेदपुर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम द्वारा बूथ समिति का गठन की प्रक्रिया एवं सदस्यता अभियान को संचालित करने के लिए प्रखंड एवं शहरी निकायों में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। जिनकी देखरेख में संपूर्ण प्रक्रिया को चलाया जाएगा प्रखंड एवं शहरी निकाय में स्थित पार्टी संगठन में पर्यवेक्षकों को दी जा रही दायित्व एवं कार्य भार को देखते हुए जिला समिति के वरीय पदाधिकारी को भी प्रखंड तथा शहरी निकाय के पर्यवेक्षक के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जो निम्न प्रकार है जमशेदपुर प्रखंड के लिए लालटू महतो, डोमन मांझी एवं पार्थ प्रकाश माझी जमशेदपुर नगर समिति क्षेत्र के लिए पीके राय उमानाथ झा विधानसभा क्षेत्र 48 साग्नि पूर्ति और घनश्याम महतो विधानसभा क्षेत्र 49 के लिए हैं।
बूथ समिति की गठन की प्रक्रिया एवं सदस्यता अभियान को सभी प्रखंड एवं शहरी निकायों में एक साथ चलने हेतु आगामी 22 नवंबर 2023 को सभी प्रखंड एवं शहरी निकाय में स्थित समितियां की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्धारित प्रखंड या शहरी निकाय के समितियां की बैठक में भाग लेकर प्रखंड समितियां में भूत समिति गठन एवं सदस्यता अभियान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण देंगे।

Related Articles

Back to top button