JamshedpurJharkhand

झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए शैलेश पांडेय

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेनुगोपाल वेणुगोपाल द्वारा मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की स्वीकृति एवं अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के अनुशंसा पर झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय को मनोनीत करते हुए प्रेस रिलीज निकाला गया है. शैलेश पांडेय के समर्थक उनके केबुल टाउन स्थित आवास पहुंचे एवं जोरदार आतिशबाजी की एवं शैलेश पांडेय को फूल – मालाओं से लाद दिया, तत्पश्चात चौक चौराहों पर लड़्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया. शैलेश पांडेय ने अपने मनोनयन के लिए सर्वप्रथम कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपने कार्यकाल में संगठन को सशक्त बनाते हुए मजदूरों की सेवा करना एवं उनके शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना होगा। शैलेश के मनोनयन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक बेरमो अनुप सिंह, पश्चिम सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोईपाई, फिरोज खान सहित अन्य नेताओं ने फोन पर बधाई दी. उनके आवास पहुंच कर बधाई देने वालों में कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, फिरोज आलम, जवाहरलाल महाली, आशुतोष सिंह, यू के शर्मा, कौशल कुमार, मंजीत सिंह, दुर्गा राम बैठा, अरूण कुमार, अंजन राय, सौरभ चौधरी, रंधीर सिंह, रोहित चौबे, आकाश राय, नितीश कुमार, अभिषेक कुमार, विकास सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button