FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल की कमेटी का हुआ ऐलान

फिरोज आलम पूर्वी सिंहभूम, जवाहरलाल महाली सरायकेला- खारसांवा, हसलुदीन खान पशचिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत, अवधेश सिंह को कोल्हान प्रभारी का कमान

जमशेदपुर: अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने झारखंड के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नाम नोटीफिकेशन जारी कर शैलेश द्वारा भेजे गए कोल्हान क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं प्रमंडल प्रभारी के नाम पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष की कमान एन एस यू आई और युवा कांग्रेस में अपनी छाप छोड़ चुके आजाद नगर निवासी फिरोज आलम को दी गई है। वहीं सरायकेला खारसांवा जिले की कमान रापचा के पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली को दी गई है। पश्चिम सिंहभूम का जिलाध्यक्ष यूथ इंटक के पूर्व जिलाध्यक्ष हसलुदीन खान को बनाया गया है, कोल्हान प्रभारी की कमान आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह को दी गई है एवं आशा जताई गई की वह लोग संगठन को उंचाई पर पहुंचाने का काम करेंगे। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेश पांडेय के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button