FeaturedJamshedpur

छठ पूजा की सच्ची भावना को जीवंत करता है टाटा टी लीफ

जमशेदपुर/धनबाद। टाटा टी लीफ बिहार और झारखंड के सबसे लोकप्रिय त्यौहार छठ पूजा के पावन पर्व की ख़ुशी मनाने और इस अवसर पर क्षेत्रीय सम्मान को जगाने के लिए एक एकीकृत कैम्पेन प्रस्तुत कर रहा है। इस कैम्पेन के तहत टाटा टी लीफ ने एक विशेष छठ पूजा पैक लाया है, साथ ही छठ पूजा 2021 वीडियो गीत के लिए चंपारण टॉकीज के ओटीटी प्लेटफार्म बेजोड़ के साथ सहयोग किया है। टाटा टी लीफ ब्रांड को बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि बिहार और झारखंड की समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रदर्शित करने और उनका जश्न मनाने का यह अवसर उन्हें मिल रहा है। बिहार और झारखंड के लिए खास तौर पर बनायी गयी चाय, टाटा टी लीफ यहां के लोगों की पसंद और बारीकियों को बखूबी समझती है और इसीलिए ब्रांड ने इन क्षेत्रों के सबसे लोकप्रिय और बहुत ही शान से मनाए जाने वाले त्यौहार छठ पूजा को मनाने के लिए एक विशेष कैम्पेन का निर्माण किया है। टाटा टी लीफ के विशेष छठ पूजा पैक में इस त्यौहार के सभी तत्वों को दर्शाया गया है और पर्व के वास्तविक सार को जीवंत किया गया है। उत्सव की छवियों के साथ चमकता हुआ, पीले रंग का यह पैक छठ पूजा से जुड़ी भावनाओं को सही मायनों में दर्शाता है। बिहार और झारखंड के लोगों के बीच अपने क्षेत्र के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देते हुए, पर्व से जुड़ी हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए पैक को डिज़ाइन किया गया है।

Related Articles

Back to top button